उत्तर प्रदेश के सब्जी किसानों के लिए अच्छी खबर ये है कि इस बार सब्जियों की बंपर पैदावार हुई है, जिससे उनका मुनाफा भी बढ़ा है। बाजार में मांग बढ़ने से किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। सरकारी योजनाओं से भी किसानों को उन्नत बीज और खाद प्राप्त हो रहे हैं, जिससे उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आय में भी इजाफा हुआ है।

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील क्षेत्र के इस बार बरसात ठीक होने से शकरकंद की बंपर पैदावार हुई है। हसनपुर तहसील क्षेत्र में लगभग तीन हजार बीघा जमीन में शकरकंद की खेती की जाती है। शकरकंद की बेल की बुआई बरसात शुरू होने पर ही की जाती है। बरसात के अंत में या अक्टूबर माह के अंतिम पखवाड़े से नवंबर के पहले पखवाड़े तक शकरकंद की खुदाई कर ली जाती है।
शकरकंद की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि एक बीघा में दस से 12 क्विंटल तक शकरकंद की उपज हो रही है। जबकि, हसनपुर मंडी में इन दिनों थोक में शकरकंद का भाव 2500 से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि, बाजार में फुटकर रेट में शकरकंद तीस से चालीस रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रहा है।
किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि शकरकंद की खेती करने से अच्छा औसत आ रहा है। इस बार बरसात अधिक होने से शकरकंद की अच्छी पैदावार हुई। साथ ही भाव भी अच्छा मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- FPO 2025 किसान लाभ: FPO 2025 में किसान कैसे कमाएं ₹50,000 एक्स्ट्रा ? फ्री रजिस्ट्रेशन और लाभ की फुल गाइड!





