UP Weather AQI Today: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बारिश ने ठंड और भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन धूल भरी आंधी की चेतावनी दे दी। वहीं धुंध की चादर बरकरार है और हवा की क्वालिटी में कोई भी सुधार नहीं हुआ है।

UP Weather AQI Today (Bekhabar.in) : शुक्रवार को UP के ज्यादातर इलाकों में हुई रिमझिम बारिश के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सुबह और रात की ठंड के साथ अब दिन में सर्दी का अहसास हुआ। दिवाली से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है। उम्मेद जताई जा रही है कि गंगा स्नान पर ठंड और भी बढ़ जायेगी । मौसम विभाग ने अगले दो दिन यूपी के कई इलाकों बारिश होने की संभावना जताई है। और साथ ही कई स्थानों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
त्योहार की वजह से शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन हो रहा है। हवा की गुणवत्ता खराब होने के पीछे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी इसे भी बड़ा कारण मान रहे हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक लगभग सभी शहरों का AQI 100 के पार है। प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए फैक्ट्रियां उद्योगों को भी बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
UP Weather AQI Today: सुबह 6 बजे क्या रहा आपके शहर का AQI-
| शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
| आगरा | मनोहरपुर | 139 | अच्छी नहीं है |
| रोहता | 200 | खराब है | |
| संजय पैलेस | डाटा नहीं है | ||
| आवास विकास कॉलोनी | 112 | अच्छी नहीं है | |
| शाहजहां गार्डेन | 131 | अच्छी नहीं है | |
| शास्त्रीपुरम | 146 | अच्छी नहीं है | |
| बागपत | कलेक्टर ऑफिस | डाटा नहीं है | |
| सरदार पटेल इंटर कॉलेज | 250 | खराब है | |
| बरेली | सिविल लाइंस | 157 | अच्छी नहीं है |
| राजेंद्र नगर | 141 | अच्छी नहीं है | |
| बुलंदशहर | यमुनापुरम | 175 | |
| फिरोजाबाद | नगला भाऊ | 147 | अच्छी नहीं है |
| विभब नगर | 207 | खराब है | |
| गाजियाबाद | इंदिरापुरम | 281 | खराब है |
| लोनी | 356 | बहुत खराब है | |
| संजय नगर | 345 | बहुत खराब है | |
| वसुंधरा | 370 | बहुत खराब है | |
| गोरखपुर | मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय | 235 | खराब है |
| ग्रेटर नोएडा | नॉलेज पार्क 3 | 441 | खतरनाक है |
| नॉलेज पार्क 5 | 441 | खतरनाक है | |
| हापुड़ | आनंद विहार | 274 | खराब है |
| झांसी | शिवाजी नगर | 208 | खराब है |
| कानपुर | किदवई नगर | 161 | अच्छी नहीं है |
| आईआईटी | डाटा नहीं है | ||
| कल्याणपुर | 154 | अच्छी नहीं है | |
| नेहरू नगर | डाटा नहीं है | ||
| खुर्जा | कालिंदी कुंज | 101 | अच्छी नहीं है |
| लखनऊ | आंबेडकर यूनिवर्सिटी | 169 | अच्छी नहीं है |
| सेंट्रल स्कूल | 187 | अच्छी नहीं है | |
| गोमती नगर | 186 | खराब है | |
| कुकरैल | 214 | खराब है | |
| लालबाग | 331 | बहुत खराब है | |
| तालकटोरा | 362 | बहुत खराब है | |
| मेरठ | गंगा नगर | 309 | बहुत खराब है |
| जय भीम नगर | 348 | बहुत खराब है | |
| पल्लवपुरम | 342 | बहुत खराब है | |
| मुरादाबाद | बुद्धि विहार | 197 | अच्छी नहीं है |
| इको हर्बल पार्क | डाटा नहीं है | ||
| रोजगार कार्यालय | 171 | अच्छी नहीं है | |
| जिगर कॉलोनी | 148 | अच्छी नहीं है | |
| कांशीराम नगर | 195 | अच्छी नहीं है | |
| लाजपत नगर | डाटा नहीं है | ||
| ट्रांसपोर्ट नगर | 123 | अच्छी नहीं है | |
| मुजफ्फरनगर | नई मंडी | 230 | खराब है |
| नोएडा | सेक्टर 125 | 321 | बहुत खराब है |
| सेक्टर 62 | 378 | बहुत खराब है | |
| सेक्टर 1 | 343 | बहुत खराब है | |
| सेक्टर 116 | 348 | बहुत खराब है | |
| प्रयागराज | झूंसी | 178 | अच्छी नहीं है |
| मोतीलाल नेहरू एनआईटी | 248 | खराब है | |
| नगर निगम | 244 | खराब है | |
| वाराणसी | अर्दली बाजार | 86 | ठीक है |
| भेलपुर | डाटा नहीं है | ||
| बीएचयू | 95 | ठीक है | |
| मलदहिया | 101 | अच्छी नहीं है | |
| वृंदावन | ओमेक्स इटर्निटी | 205 | खराब है |
| नोट- AQI के | किस रेंज का आपके लिए क्या मतलब है | नीचे का टेबल | चेक कर लें |





