Saturday, March 21, 2026

UP Weather: यूपी से अभी नहीं लौटा मानसून, बारिश को लेकर ये है बड़ा अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लौटता मानसून अपना असर छोड़ रहा है। सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ में बादलों का असर प्रभावी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी यूपी में एक दो जगहों पर हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan: 15 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, इस दिन खाते में आएंगे अगली किस्त के 2000-2000!

UP Weather: हालांकि, इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Weather) साफ रहने की वजह से कहीं भी छिटपुट बारिश होने की भी उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही 9 अक्टूबर को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बादल गरजने और बिजली गिरने की कोई चेतावनी भी नहीं जारी की गई है। राजधानी लखनऊ में सुबह और दोपहर में कुछ देर बादलों का असर दिख सकता है। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी। इससे शहर का तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

UP Weather: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घने बादलों का प्रभाव दिख सकता है। हालांकि, 10 अक्टूबर को वेस्ट यूपी ने मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है। इसलिए पश्चिमी यूपी में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि इस अवधि में पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जरूर है। इसके अलावा 11 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। 10 और 11 अक्टूबर को भी बादल गरजने और बिजली गिरने के कोई आसार नहीं है।

मेरठ, हापुड़, नोएडा,गाजियाबाद और साथ ही आसपास के जिलों में मौसम एक बार फिर गरम होता दिखने लगा है। धूप और ह्यूमिडिटी के कारण लोगों को पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का अहसास दिन में हो रहा है। सोमवार को भी दिन में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बादलों का असर प्रभावी होने के कारण कुछ भाग में हल्की बारिश हो सकती है। इस प्रकार की स्थिति में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights