Saturday, March 21, 2026

UP Weather: यूपी पर मंडराया चक्रवाती तूफान मोंथा का साया! इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर दिखने लगा है। इसके चलते प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से वाराणसी और मिर्जापुर मंडलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

UP Weather: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज (गुरुवार) को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना है।

  • पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
  • पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
    चक्रवात ‘मोंथा’ का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिणी और पूर्वांचल के जिलों में देखने को मिलेगा।

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के 31 जिलों में तेज झोंकों के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बेहद आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवाओं और बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है।

इन जिलों में रहेगा सबसे अधिक प्रभाव

चक्रवात ‘मोंथा’ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाज़ीपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और जौनपुर जिलों में रहेगा। इन जिलों में लगभग सभी स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है।

यूपी के इन जिलों में भी बारिश 

मौसम विभाग ने बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बस्ती और महाराजगंज जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और सिद्धार्थनगर जिलों में भी आज कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, इन जिलों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

24 घंटे बाद तेजी से गिरेगा तापमान

यूपी में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में अचानक 5-8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अग़ले 24-48 घंटों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरेगा और इसके बाद धीरे-धीरे फिर 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी। जबकि अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।


चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights