Saturday, March 21, 2026

UP Weather Update: मौसम में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव, छाएगा कोहरा…

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि तापमान में ठंडक बनी रहेगी। राजधानी लखनऊ में स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि अब अक्टूबर के अंत तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फिलहाल अक्टूबर माह में इसी तरह तापमान स्थिर रहेगा और ठंड भी सुबह, रात और शाम की ही बनी रहेगी जबकि दोपहर में तेज धूप वैसे ही रहेगी।

यह भी पढ़ें-खुशखबरी: अब किसानों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! जानें कैसे…

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले सप्ताह से कोहरा देखने को मिल सकता है। अगले सप्ताह से प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरा छाने का अनुमान है, हालांकि यह कोहरा अभी हल्का ही होगा। यही नहीं इस साल दीवाली से पहले ही लोगों को कोहरा दिखना शुरू हो जायेगा। यह पूर्वानुमान लखनऊ मौसम केंद्र द्वारा लगाया गया है, क्योंकि अगले सप्ताह से तापमान गिरने का भी पूर्वानुमान है, जिसके बाद ठंड बढ़ेगी और घना कोहरा दिखने लग जाएगा।

UP Weather Update: पश्चिम यूपी का मौसम

पश्चिम यूपी के मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में हो सकती है

मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसमें पंजाब, हरियाणा, बिहार, यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसी तरह खेती किसानी से जुड़ी खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights