Village Lahadra: बिजली विभाग अपने काम और बिजली के तारों की देखभाल को लेकर कितना बेपरवाह है। इसका अंदाजा गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव लहड़रा में शेरपुर मार्ग पर रजवाहे के पास खड़े टूटे खंभों को देखकर लगाया जा सकता है।
लहड़रा-शेरपुर मार्ग पर रजवाहे के पुल के पास से 11 हजार की लाइन निकल रही है। खंभे के टूटने के बाद लाइमेन ने तार से बांधकर रोक दिया था। महीनों से इसी जुगाड़ के सहारे इन तारों में करंट दौड़ रहा है।
रजवाहे के इस पुल से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर चंदनपुर चीनी मिल का गन्ना क्रय केन्द्र है जहां हर रोज गन्ने के ट्रक इन खंभों के पास से होकर गुजरते हैं। साथ ही स्कूल के बच्चों और किसानों का लगातार आवगमन रहता है। गांव के लोगों को डर रहता है कि ये खंभा कभी भी टूटकर गिर सकता है। और किसी बड़े हादसे का बन सकता है। बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत के 8 दिन बाद तक भी कोई कार्रवाही नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Garhmukteshwar news: अब 23 नवम्बर से गढ़ में दूसरा बड़ा मेला, तैयारियां तेज…





