Viral News: आज के समय में टैटू सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि व्यक्ति की सोच और पहचान का प्रतीक बन चुका है। लोग महीनों तक टैटू का डिज़ाइन चुनते हैं, रेफरेंस तस्वीरें दिखाते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी बॉडी पर बिल्कुल वैसा ही आर्ट उभरे जैसा उन्होंने कल्पना की होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस भरोसे पर पानी फेरता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में एक युवक अपने सीने पर उड़ते हुए परिंदे का टैटू बनवाने टैटू आर्टिस्ट के पास पहुंचता है। उसने आर्टिस्ट को एक खूबसूरत डिज़ाइन भी दिखाया था, जिसमें खुले पंखों वाला पक्षी नजर आ रहा था। मगर जब टैटू पूरा होता है और कैमरे में दिखाया जाता है, तो नज़ारा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। युवक की छाती पर बना टैटू परिंदे से ज्यादा डरावना और अजीब दिखाई देने लगता है। पंखों और बॉडी की बनावट कुछ ऐसी बन जाती है कि वह पक्षी कम और दरिंदा ज्यादा लगने लगता है। वीडियो में जब युवक से पूछा जाता है कि यह कौन सा टैटू है, तो वह बताता है कि यह बाज है, जिसे उसने सिर्फ 200 रुपये देकर बनवाया है। इस पर सामने वाला तंज भरे लहजे में कहता है— “भाई, अच्छा लग रहा है।”
Viral News: सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ली चुटकी
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोग युवक की हालत देखकर हंसते नजर आए, तो कई ने हैरानी जताई। कुछ यूजर्स ने लिखा कि टैटू आर्टिस्ट की थोड़ी सी लापरवाही किसी की जिंदगी भर की निशानी बिगाड़ सकती है। वहीं कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि बेचारा परिंदे का टैटू बनवाने गया था, लेकिन सीने पर दरिंदे की तस्वीर बनकर आ गई। यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे ‘टैटू डिज़ाइन फेल’ के नाम से शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में सलाह दी है कि टैटू बनवाने से पहले आर्टिस्ट का पुराना काम जरूर देखना चाहिए। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट eviltattoostudios से शेयर किया गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।





