Wednesday, February 4, 2026

Volleyball competition Shuktirth Mela 2025: शुकतीर्थ मेले में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

Volleyball competition Shuktirth Mela 2025: मुज़फ्फरनगर। शुकतीर्थ गंगा घाट पर चल रहे मेले में आज खेल भावना और सांस्कृतिक उत्सव का शानदार संगम देखने को मिला।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्री वीरपाल निर्वाल ने मां गंगा का पूजन कर भव्य महाआरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मेले में जिला पंचायत द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Volleyball competition Shuktirth Mela 2025

अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल और अनुशासन की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिला पंचायत आने वाले समय में भी खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को निरंतर सहयोग देती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सांस्कृतिक (रागिनी) कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और जनता का आभार व्यक्त किया तथा मेले में आए श्रद्धालुओं से गंगा स्वच्छता और धार्मिक एकता बनाए रखने की अपील की।

मेले में लोगों ने खेल और भक्ति दोनों का आनंद उठाया — खेल मैदान में जोश तो घाट पर आस्था का उत्साह चरम पर नजर आया।

कैलाश खेर की भक्ति संध्या खाली रह गई कुर्सियाँ: शुक्रताल गंगा स्नान मेले की अव्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, जिला प्रशासन का अनुमान गलत


चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights