Sunday, March 22, 2026

Voter List 2003 PDF: 2003 की मतदाता सूची देखना अब हुआ और आसान…

Voter List 2003 PDF: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है। पहले 2003 की मतदाता सूची (Voter List 2003 PDF) देखने के लिए वेबसाइट पर स्वयं व पिता का नाम भरना पड़ता था। इस कारण कई नाम आने से खोजने में काफी समय लगता था। अब इस प्रक्रिया को और सरल कर दिया गया है।

बूथवार PDF डाउनलोड की सुविधा

अब मतदाता सीधे बूथवार Voter List PDF Download कर सकते हैं। इससे सूची छोटी दिखाई देगी और नाम खोजने में कम समय लगेगा।

इन स्टेप्स में डाउनलोड करें 2003 Voter List PDF

  • voters.eci.gov.in पर लॉगिन करें
  • State चुनें
  • District और Assembly Constituency सेलेक्ट करें
  • बूथ पर क्लिक करते ही मतदाता सूची का PDF मिल जाएगा
  • उसे डाउनलोड कर नाम आसानी से खोज सकेंगे

फॉर्म भरने में भी मिलेगी सुविधा

ऑनलाइन या ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाताओं को अब बड़ी राहत मिलेगी। जिन्हें कठिनाई होगी, उन्हें BLO द्वारा सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Voter List UP PDF Download: घर बैठे डाउनलोड करें मतदाता सूची, जानें आसान प्रक्रिया

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights