Weather in West UP: बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से वेस्ट यूपी सहित पूरे प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश हो सकती है। वेस्ट यूपी के गौतमबुद्धनगर, गाज़ियाबाद, हापुड़ , बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर , शामली में आसमान पर फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ने वाली है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी- दोनों तरफ से बन रहे मौसम तंत्रों के चलते यहां अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश होने की पूरी संभावना है। माैसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Weather in West UP: वेस्ट यूपी में 27 अक्तूबर को बारिश
Weather in West UP: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने लो प्रेशर एरिया से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणी के कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इसके चलते बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वास्तव में अगर ये बरिश हल्की फुल्की भी हो गई तो दिल्ली NCR और पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि निश्चित ही इससे वायु प्रदूषण कम होगा और लोगों को खुली सांस लेने में राहत होगी।





