Weather Report: 17 नवंबर 2023 को वैश्विक तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के ऊपर था। इस दिन तापमान औद्योगिक काल से पहले की तुलना में 2.06 डिग्री सेल्सियस अधिक था।यह एक रिकॉर्ड है। 2023 को कुछ दिन पहले ही इतिहास का सबसे गर्म साल माना गया है। इस साल जनवरी से नवंबर तक का औसत तापमान देखे तो वह 1.46 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
Weather Report: औसत तापमान सामान्य से 1.34 डिग्री सेल्सियस ज्यादा
जून से नवंबर की बात करें तो इन महीनों भी बढ़ते तापमान के रिकॉर्ड बने हैं। NOAA यानी नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन की 15 नवंबर 2023 को जारी रिपोर्ट से पता चला है कि अक्टूबर महीना भी अब तक का सबसे गर्म अक्टूबर था। औसत तापमान सामान्य से 1.34 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।
ये भी पढ़ें- UP Weather Alert: यूपी वाले निकाल लें गरम कपड़े, आने वाली है तगड़ी वाली सर्दी…
Weather Report: 43% दिनों में तापमान औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा
जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर ने भी गर्मी के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस साल नवंबर के महीने में कोई भी दिन ऐसा नहीं था, जब तापमान औद्योगिक काल के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा न हो। यह भी एक रिकॉर्ड है। नवंबर के 43% दिनों में तापमान औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।
ये भी पढ़ें- UP Weather Today: वेस्ट UP में फिर बदलेगा मौसम, जानें अपने शहर की हवा का हाल…
Weather Report: समुद्री सतह के तापमान ने भी रिकॉर्ड बनाया
यदि यह सिलसिला दिसंबर में भी जारी रहा, तो इस साल का औसत तापमान सामान्य से 1.48 डिग्री अधिक रहेगा। न केवल जमीन पर बल्कि समुद्र भी बढ़ते तापमान के प्रभावों से सुरक्षित नहीं है। इस साल लगातार आठवें महीने दुनिया के सभी सागरों के सतह का तापमान बढ़ा हुआ था। नवंबर में, समुद्री सतह के तापमान ने भी रिकॉर्ड बनाया है, जो 2015 के नवंबर की तुलना में 0.25 डिग्री सेल्सियस अधिक था।