Tuesday, March 24, 2026

आज का मौसम: वेस्ट यूपी में गिरेगा पारा, जल्द ही शीतलहर की आशंका…

आज का मौसम: पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। कई जगहों पर शीतलहर का असर बढ़ गया है और तापमान तेजी से नीचे आ रहा है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन ठंड कम नहीं हो रही।

दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी

जहां उत्तर भारत सर्दी से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया है।


दिल्ली-NCR Weather: शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज 18 नवंबर को दिल्ली के कई हिस्सों में शीतलहर का असर दिख सकता है। सुबह और शाम में ठंड काफी तेज रहेगी। हवा की रफ्तार कम होने से ठिठुरन बढ़ सकती है।

  • अधिकतम तापमान: 26°C
  • न्यूनतम तापमान: 10°C

UP Weather: वेस्ट यूपी में गिरेगा पारा, कोहरा बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मेरठ में सोमवार को सीजन का पहला कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में कोहरा और पारे में गिरावट दोनों बढ़ेंगे। दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह-शाम की ठंड तेजी से बढ़ेगी।

  • लखनऊ अधिकतम तापमान: 28°C
  • न्यूनतम तापमान: 14°C

जल्द ही चलेगी शीतलहर

IMD का अनुमान है कि वेस्ट यूपी, हरियाणा, दिल्ली के कुछ हिस्सों और राजस्थान के मैदानी क्षेत्रों में जल्द ही शीतलहर चल सकती है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

काम की खबर- SIR फॉर्म नहीं भरा तो वोटर लिस्ट नाम कट जाएगा ? ECI का साफ जवाब

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights