West UP State Demand: पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग बुलन्दशहर के औरंगाबाद की एक सभा में गूंजी। डीपी यादव बोले—अलग राज्य बनने से आएगी खुशहाली। जानें सभा में क्या बोले वक्ता। | Bekhabar.in
वैदिक इंटर कॉलेज, औरंगाबाद अहीर में रविवार को हुई जनसभा में पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग फिर से गूंज उठी। इस विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक डीपी यादव ने कहा कि “अलग राज्य बनने से पश्चिम उप्र आर्थिक रूप से मजबूत होगा।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों और परिवार की खुशहाली के लिए इस आंदोलन में साथ दें।
डीपी यादव बोले- राजनीति में मेरा कोई स्वार्थ नहीं
डीपी यादव ने कहा कि इस लड़ाई में उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है। उनका उद्देश्य समाज और क्षेत्र की भलाई है। उन्होंने कहा कि आज देश की राजनीति धर्म और मजहब की दिशा में भटक गई है, जबकि ज़रूरत है विकास और समान अवसरों की। डीपी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को गरीबों का सच्चा रहनुमा बताते हुए उनकी नीतियों की सराहना की।
वीरता और विकास का प्रतीक बनेगा पश्चिम प्रदेश
परमवीर चक्र विजेता (सेवानिवृत्त) आनरेरी कैप्टन योगेंद्र यादव ने कहा कि “अलग राज्य बनने से शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, रोजगार और किसान सभी क्षेत्रों में प्रगति होगी।” उन्होंने दावा किया कि पश्चिम उप्र की गिनती जल्द ही विश्व के विकसित प्रदेशों में होगी। सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, पूर्व राज्यमंत्री हरीशचंद्र भाटी, जनरल अहलावत, कर्नल सुधीर कुमार और सत्यपाल सिंह एडवोकेट ने भी West UP State Demand का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi Medical College 50 सीटों में 44 मुस्लिम, हिंदू मात्र 6; मचा बवाल…





