Elvish Yadav Noida Rave Party: नोएडा पुलिस ने जिस रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल को लेकर जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का नाम भी शामिल है। पार्टी में स्नेक पॉइजन (सांप का जहर) सप्लाई करने के मामले में जो आरोपी पकड़े गए हैं। अब इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल के बाद भाजपा सांसद मेनका गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
ये भी पढ़ें- जल्द गिरफ्तार होंगे Elvish Yadav! रेव पार्टी में सांप का ज़हर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें इसके बारे में इसलिए पता चला क्योंकि इंफ्लूएंसर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इसे बढ़ावा दे रहा है। मेनका गांधी ने कहा कि एल्विश को गिरफ्तार करने की आवश्यकता है, वह इस पूरे मामले का सरगना है। मेनका गांधी ने आगे कहा, ‘सांपों को जंगलों से पकड़कर मार दिया जाता है। सभी लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में हैं। कानून के तहत सात साल की जेल है, जो उन सभी को मिलनी चाहिए। हर कोई टीआरपी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है, वीडियो कॉन्टेंट और भी अजीब होते जा रहे हैं।’
ये भी पढ़ें- हो गया Elvish Yadav का सिस्टम हैंग! CM योगी से लगाई गुहार- ‘मैं जिम्मेदारी लेने को हूं तैयार…
वीडियो पोस्ट में Elvish Yadav ने दी सफाई
वही दूसरी ओर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- मैं सुबह उठा। मैंने मीडिया में न्यूज देखी कि एल्विश यादव नशीले पदार्थ के बिजनेस में शामिल हैं। वो अरेस्ट हो गए हैं। मैं बता दूं कि मेरे खिलाफ जितनी भी चीजें चल रही हैं। वो झूठी हैं।
ये भी पढ़ें- ‘इस आदमी को CM खट्टर प्रमोट करते हैं’, Elvish Yadav पर भड़कीं स्वाति मालिवाल
इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे…
Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं
Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं