Kisan Rin Portal: किसानों को सस्ता लोन बिना किसी झंझट के आसानी से मिलेगा। किसान के सामने अब सब कुछ पारदर्शी रहेगा। किसानों के लिए एक नई दिशा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सरकार ने किसानों के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया है, जिसका नाम “किसान ऋण पोर्टल“ है। इसकी शुरुआत वित्त मंत्रालय द्वारा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन (Nirmala Sitharaman) ने इस पोर्टल की शुरुआत मंगलवार को की।

इस पोर्टल के माध्यम से किसानों के कृषि क्रेडिट कार्ड (KCC) खाता धारकों का सत्यापन आधार से किया जाएगा। इस पोर्टल में लाभार्थियों का डेटा संग्रहित होगा।
यह भी पढ़ें – HI 1650 Wheat Variety: कृषि विज्ञानियों ने तैयार की गेहूं की नई टॉप वैरायटी, किसान कर सकेंगे बम्पर पैदावार…
Kisan Rin Portal किसान ऋण पोर्टल
मंत्रालय ने घोषित किया है कि इस पोर्टल के माध्यम से तीन लाख रुपए का कर्ज 7% ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। जब किसान इस कर्ज को एक साल में चुकता कर दें, तो 3% ब्याज दर पर किसानों के खाते में वापसी किया जाएगा, इसका मतलब है कि किसानों को चार प्रतिशत ब्याज दर पर यह कर्ज प्रदान किया जाता है।
यह भी पढ़ें- इस तारीख को शुरू होंगे मुजफ्फरनगर के ये चीनी मिल
Kisan Rin Portal काम कैसे करेगा?
Kisan Rin Portal पर किसान आधार नंबर के माध्यम से पंजीकृत होंगे, जिससे किसान जो पहले पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें भी पंजीकृत किया जाएगा। इसके अलावा, घर-घर KCC अभियान की शुरुआत भी की जाएगी। इसके अंतर्गत, डेढ़ करोड़ नए किसानों को जोड़ा जा सकता है। इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से सामर्थ्यपूर्ण कर्ज़ उपलब्ध होगा। बैंकों और नाबार्ड के साथ पंचायत का सहयोग इस काम के लिए किया जाएगा। अब तक KCC की प्रमाणिकता की प्रक्रिया मैन्युअल थी, जिससे मॉनिटरिंग कठिन हो जाता था। बैंकों की शिकायत यह थी कि उनका अदायगी समय पर नहीं होता था।
यहाँ क्लिक कर के आप पोर्टल पर जा सकते हैं- https://fasalrin.gov.in/
कितने किसानों के पास है KCC ?
जानकारी के अनुसार, अब तक 7 करोड़ 50 लाख किसान KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) धारक हैं। लेकिन डेढ़ करोड़ किसान अब भी इसके दायरे से बाहर हैं, और उन्हें शामिल करने का लक्ष्य सरकार बना रही है।
WIND भी किया जा रहा है लॉन्च
वायु एक राष्ट्र एक मौसम” (WIND) भी लॉंच किया गया है। हर ब्लॉक में एक स्वचालित मौसम स्टेशन लगाया जाएगा, और एक ही स्थान पर मौसम से संबंधित केंद्रीयकृत डेटा रहेगा।
देश-दुनिया की बड़ी खबरों को सबसे पहले जानने के लिए Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।