Sunday, March 22, 2026

कौन है Doctor Adil Ahmad Rather? श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, Jaish-e-Mohammad कनेक्शन से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक निजी अस्पताल में तैनात डॉक्टर आदिल अहमद राठर (Doctor Adil Ahmad Rather) को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर पर Jaish-e-Mohammad के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू-कश्मीर लेकर रवाना हो गई है।

अनंतनाग का रहने वाला है Doctor Adil Ahmad Rather

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है। वह सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत था। हाल ही में श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर मिलने के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया था। 28 अक्टूबर को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

CCTV फुटेज से हुई पहचान

श्रीनगर पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें डॉक्टर आदिल पोस्टर लगाते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार से पूछताछ की और मोबाइल सर्विलांस से उसकी लोकेशन सहारनपुर में ट्रेस की। स्थानीय पुलिस और SOG टीम की मदद से आरोपी को अंबाला रोड स्थित अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। बाद में कोर्ट ने डॉक्टर को ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर पुलिस को सौंप दिया।

सहारनपुर की महिला डॉक्टर से की थी शादी

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर आदिल ने पिछले महीने सहारनपुर की महिला डॉक्टर से शादी की थी। घटना के बाद स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब सहारनपुर में कार्यरत जम्मू-कश्मीर के डॉक्टरों और अन्य कर्मियों की गहन जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कई निजी अस्पतालों में कश्मीर से आए लोग कार्यरत हैं, जिन पर अब खास नजर रखी जा रही है। फिलहाल श्रीनगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके Jaish-e-Mohammad से सीधे संपर्क थे या नहीं। पूरे मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। यह गिरफ्तारी आतंकी नेटवर्क के संभावित मेडिकल सेक्टर में घुसपैठ की ओर इशारा करती है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights