Sunday, June 8, 2025

कौन थे उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन ?

Ashutosh Tandon BJP बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के पुत्र थे। पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन को योगी सरकार के पहले कार्यकाल (2017-2022) में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उनके पास शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्‍मूलन जैसे बड़े महत्वपूर्ण मंत्रालय थे। 2022 विधानसभा के चुनाव में वह तीसरी बार विधायक चुन कर आए थे।

कौन थे उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन ?

लखनऊ विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, आशुतोष टंडन ने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा। 2013 में, उन्होंने पहली बार लखनऊ शहर के पूर्वी सीट पर आयोजित चुनाव में जीत हासिल की और विधायक बने। इससे पहले, 2012 के विधानसभा चुनाव में वे लखनऊ उत्‍तर सीट से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। टंडन को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री मंत्री बनाया गया था, और उनके पास शहरी विकास, रोजगार, और गरीबी उन्‍मूलन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में, उन्होंने तीसरी बार विधायक के रूप में चुनाव जीता।

बड़ी खबर- योगी सरकार में नगर विकास मंत्री का निधन… बीजेपी में शोक की लहर

लालजी टंडन के पुत्र थे आशुतोष टंडन

आशुतोष टंडन के पिता, लालजी टंडन, 2009 में लखनऊ के सांसद चुने गए थे। इससे पहले, पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी यहां से चार बार सांसद रहे थे। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सीट से सांसद हैं। 2018 में लालजी टंडन को बिहार के राज्यपाल बनाया गया। इसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश का भी राज्यपाल बनाया गया। 85 साल की उम्र में उनका निधन इसी मेदांता अस्पताल में 2020 में हुआ था।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...