Sunday, June 8, 2025

World Largest Roti: राजस्थान में बनी दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, वजन इतना चौंक जाएंगे आप

World Largest Roti: भीलवाड़ा में स्थित टेक्सटाइल सिटी ने रविवार को दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने का दावा किया है। इस रोटी का वजन 185 किलो है, जिसे 130 किलो आटा और 10 किलो मैदे से तैयार किया गया है। इस अद्वितीय रोटी को विशेष भट्टी में सेका गया और इसके तैयार होने में करीब पांच घंटे लगे। इस महान उपलब्धि को गिनीज और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की प्रक्रिया अब शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Asian Games: एशियाई गेम्स में मुज़फ्फरनगर के ‘अर्जुन’ ने जीता गोल्ड, गाँव में ख़ुशी का माहौल

रोटी का वजन 185 किलो- World Largest Roti

राजस्थान जनमंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि शहर के हरिशेवा धाम में सुबह 7:11 बजे घी और कपूर से अग्नि जलाई गई। 130 किलो आटा और 10 किलो मैदा को एक साथ मिलाया गया। 20 फीट लंबे स्टील के बेलन की मदद से पांच लोगों ने रोटी बेली। 2000 ईंटों की भट्टी में 1000 किलो कोयले पर रोटी सेकी गई। शाम के 5:30 बजे तक रोटी तैयार हो गई। इसके बाद इसका वजन किया गया जिससे रोटी का वजन 185 किलो प्राप्त हुआ। इसमें रोटी तैयार करने के लिए 15 किलो घी, 10 किलो तेल, और 50 किलो पानी का उपयोग हुआ। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक और गिनीज बुक में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसकी लाइव रिकॉर्डिंग हुई और सोशल मीडिया पर चलाया गया। World Largest Roti

6 तवे जोड़कर बनाई भट्टी- World Largest Roti

छह तवों को जोड़कर एक बड़ी भट्टी तैयार की गई। आटा गूंथने के बाद यह आटा भट्टी पर रखा गया। रोटी बेलने के लिए 11 व्यक्तियों को मदद ली गई, जिन्होंने अपने पैरों में एप्रीन पहनी थी। इससे तवे पर चढ़कर रोटी बेलते समय मिटटी उसमें नहीं जा सके। इनके सिर पर टोपी पहनाई गई। जिससे बाल रोटी पर नहीं गिरें। रोटी बेलने में करीब एक घंटा लगा। उसके बाद भट्टी को आंच दी गई।

ये भी पढ़ें- सरकार कर रही है नया फ्यूल लॉन्च, मात्र ₹40 प्रति लिटर मिलेगा, पेट्रोल डीजल का झंझट खत्म

किनारे पर डाला घी और तेल, आंच तेज और मंद करते गए

रोटी जैसे-जैसे सिख रही थी। उसके किनारों पर घी और तेल डाले जा रहे थे। ताकि रोटी न जले, न ही तवे पर चिपके। आँच को तेज और मंद किया जा रहा था। जिस तवे पर आँच तेज थी, वहाँ पानी से आंच को कम किया जा रहा था। लगभग बारह बजे के बाद रोटी सिखने लगी। शाम के पौने पाँच बजे तक रोटी सिख गई। World Largest Roti

देश-दुनिया की बड़ी खबरों को सबसे पहले जानने के लिए Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...