Yashasvi Jaiswal: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला था। उम्मीद थी कि यशस्वी जायसवाल तेज शुरुआत देंगे, लेकिन सिर्फ 4 गेंदें खेलने के बाद वह बिना रन बनाए आउट हो गए। यह पहली बार है जब जायसवाल किसी घरेलू टेस्ट पारी में डक पर आउट हुए हैं।

दूसरी पारी में बिना रन बनाए पवेलियन लौटे जायसवाल
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी पारी में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को मैच जीतने के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन ओपनर जायसवाल ने शुरुआत में ही सभी को निराश कर दिया। उन्होंने सिर्फ 4 गेंदें खेली और शून्य पर आउट हो गए। पहली पारी में भी वे सिर्फ 12 रन बना पाए थे।
पहली बार 50 से नीचे गिरा टेस्ट औसत
जायसवाल का टेस्ट करियर अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने डेब्यू से ही कई शतक लगाकर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह मजबूत की थी। लेकिन Yashasvi Jaiswal Duck होने के बाद उनके करियर का औसत पहली बार 50 से नीचे गिरकर 49.79 पर आ गया है।
दोनों ओपनर एक रन के अंदर आउट, भारत पर दबाव
भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही।
जहाँ जायसवाल डक पर आउट हुए, वहीं उनके साथी ओपनर केएल राहुल केवल 1 रन बनाकर लौट गए।
यह घटना भारतीय टेस्ट इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुई है कि घरेलू टेस्ट में दोनों भारतीय ओपनर 0 या 1 रन पर आउट हुए हों।
इससे पहले 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में ऐसा हुआ था।
दक्षिण अफ्रीका 153 पर ढेर, लेकिन भारत को शुरुआती झटके
अफ्रीकी टीम 153 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को आसान लक्ष्य मिला। फिर भी दोनों ओपनरों के जल्दी आउट होने के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया है।
यह भी पढ़ें- Ghubman Gill: सिर्फ तीसरी गेंद पर हुई परेशानी, शुभमन गिल अचानक क्यों छोड़कर गए मैदान?





