Yati Narsinghanand: डासना शिव शक्ति धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि हिंदू समाज मंदिर तो बना रहा है, लेकिन सुरक्षा को भूल रहा है। जनसंख्या घटने पर सभी मंदिर असुरक्षित हो जाएंगे।
Yati Narsinghanand: हापुड़ के मोहल्ला भगवानपुरी में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे शिव शक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज हिंदू समाज मंदिर निर्माण में तो जुटा है, लेकिन मंदिरों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी भूल है। धर्म के अनुसार मंदिर वही बना सकता है जो उसकी सुरक्षा अनंत काल तक सुनिश्चित करने का संकल्प ले सके।
“जनसंख्या घटी तो मंदिर नहीं रहेंगे सुरक्षित”
यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि मंदिरों की रक्षा तभी संभव है जब हिंदू समाज जनसंख्या की लड़ाई न हारे। यदि हिंदू जनसंख्या घटती रही तो कोई भी मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब मंदिर ही नहीं रहेंगे, तो देवता और पितृ दोनों कुपित होकर मंदिर बनाने वालों को दंड देंगे, जिसका परिणाम विनाशकारी होगा।”
“हिंदू नेता गद्दार, मातृशक्ति से अधिक बच्चों के जन्म का आह्वान
यति नरसिंहानंद गिरी ने मौजूदा परिस्थितियों को सनातन धर्म और हिंदू समाज के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू नेता धर्म के गद्दार बन चुके हैं, जो समाज को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने मातृशक्ति से अधिक बच्चों के जन्म का आह्वान करते हुए कहा कि यही हिंदू समाज की सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।
यह भी पढ़ें- Dhirendra Shastri Padyatra: 10 दिन, 170 किमी की पदयात्रा, समझें धीरेंद्र शास्त्री का प्लान…





