Saturday, March 21, 2026

गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर: 5 नवम्बर से शुरू होगी हापुड़ जिले की ये चीनी मिल…

सिम्भावली चीनी मिल: लम्बे समय से इंतजार कर रहे गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है कि सिम्भावली चीनी मिल द्वारा आगामी पेराई सत्र 2023-24 की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को हापुड़ जिले की सिम्भावली चीनी मिल के गुरुद्वारा के ग्रन्थी कर्म सिहं द्वारा गुरु ग्रन्थ साहिब का अखण्ड पाठ शुरू किया गया ।

यह भी पढ़ें-गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला का भूमि पूजन हुआ, जानिए इस बार क्या है खास…

मिल के मुख्य महा प्रबन्धक करन सिंह ने बताया कि बाहरी क्रय केन्द्रों पर 3 नवंबर 2023 से गन्ना खरीद प्रारम्भ कर दी जायेगी तथा 5 नवंबर से मिल गेट एवं सभी कय केन्द्रों पर गन्ने की खरीद कर मिल में गन्ना पेराई प्रारम्भ कर दी जायेगी। करन सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि पिछले सीजन का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान भी शीघ्र दिये जाने का प्रयास किया जा रहा है ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित कर सीजन के शुभारम्भ की बधाई दी। चीनी मिल के महा प्रबन्धक (गन्ना) विश्वास राज सिंह ने मुताबिक मिल द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को 3 नवंबर 2023 व 4 नवबर 2023 की तोल की क्रय केन्द्रों के किसानो को पर्चिया भेज दी गई हैं।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएंFacebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights