Wednesday, May 6, 2026

इंडिगो विमान में फ्यूल लीकेज, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग;  सभी यात्री सुरक्षित…

वाराणसी: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E-6961 को फ्यूल लीकेज की सूचना के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। जैसे ही यात्रियों को ये जानकारी मिली वे सहम गए। प्रबंधन ने लोगों सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा।

पायलट ने फ्यूल लीकेज की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) वाराणसी से संपर्क किया और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान को शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया।

विमान में कुल 166 यात्री सवार थे जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एराइवल हॉल में बैठाया गया है, तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान ठीक होने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जायेगा।  

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights