Sunday, September 20, 2026

बहादुरगढ़: पड़ोसी युवक ने रेता महिला का गला, सर्जिकल ब्लेड का किया उपयोग…

बहादुरगढ़: हापुड जिले के थाना बहादुरगढ़ के एक गांव से एक खोपनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक ने 65 वर्षीय एक पड़ोसी महिला के गले पर ब्लेड चला दिया, जिसके बाद महिला तुरन्त ही लहूलुहान हो गई।

बहादुरगढ़

बता दें कि हमें मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के शरीफावाद गांव में 22 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में बैठी एक 65 वर्षीय महिला के गले पर बिना कुछ कहे सुने अचानक ही ब्लेड चलाकर घटना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने सर्जिकल ब्लेड से महिला पर वार किया था। घायल महिला को आनन फानन से अस्पताल ले जाया गया।

घायल महिला मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती

युवक के हमले का शिकार हुई महिला को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल के ICU वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि हमला करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद उचित कार्रवाही की जायेगी। बता दें कि सूचना के बाद घटनास्थल पर सीओ गढ़मुक्तेश्वर भी पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ लो-क्या आपको ग्राम पंचायत और प्रधान के 20 काम पता हैं, अगर नहीं तो जान लीजिए…

हमारे ऑफिसियल ट्विटर हैंडल और Google NEWS पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights