Wednesday, May 6, 2026

गढ़ गंगा मेले में आयेंगे सीएम योगी…

गढ़ गंगा: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाला मेला उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। जिसको लेकर मेले के उद्धाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता दिया गया है इसके बाद उनके मेले में आने की उम्मीद की जा रही है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

गढ़ गंगा

यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ के एक गांव में गर्भवती हुई नाबालिग, तो मां-भाई ने गांव के बाहर ही गला रेतकर जिंदा जलाया

भाजपा नेता प्रमोद नागर व सतीश प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गढ़ गंगा मेले के उद्धाटन हेतु आने का न्यौता दिया। और साथ उन्होंने जिले के ग्राम प्रधानों के बजट बढाने की भी मांग की जिससे गांवों में विकास की रफ्तार और भी तेजी से बढ़ सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री से ग्रामीण क्षेत्र में कन्या डिग्री कालेज बनाने की मांग भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं को उनकी मांगों को हल करने का आश्वासन दिया। और गढ़ गंगा मेले में आने पर भी सहमति जाहिर की।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ पहले भी गढ़ गंगा मेले में आ चुके हैं। और वहां आकर वे कि घंटे रुके थे और गंगा किनारे आरती कर पूजा पाठ भी की थी।

Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights