Sunday, June 21, 2026

आप विधायक Amanatullah Khan के ठिकानों पर ED की छापेमारी

संजय सिंह के बाद आज आम आदमी पार्टी Amanatullah Khan प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर आए हैं। मंगलवार को दिल्ली में ED (आर्थिक अपराध निर्देशन) ने AAP (आम आदमी पार्टी) के नेता और विधायक अमानतुल्लाह खान के घरों पर छापा मारा है। यहां जांच टीम तलाशी ले रही है। ED ने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर दो आईएफआईआर (FIR) के आधार पर कार्रवाई शुरू की है।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि: आज पूरे प्रदेश में गरीबों को बाटा जायेगा राशन

इस मामले का संबंध दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती के अनियमितताओं से है। वर्तमान में अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय अनियमितताओं और अन्य मुद्दों से संबंधित एफआईआर दर्ज की थी। अब ईडी ने इसी एफआईआर के आधार पर अमानतुल्लाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

आरोप है कि अमानतुल्ला खान (Amanatullah Khan) ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए 32 लोगों को अवैध तरीके से नियुक्ति देकर नियमों का उल्लंघन किया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व सीईओ ने इस प्रकार की अवैध भर्ती के खिलाफ एक बयान जारी किया था। आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अमानतुल्ला खान ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया है। साथ ही, उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को अवैध रूप से किराए पर देने का आरोप लगाया गया है। यह भी आरोप किया गया है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है, जिसमें दिल्ली सरकार से प्राप्त सहायता अनुदान भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Akshay in Vimal ad: विमल पान मसाला के नए विज्ञापन में फिर से आए अक्षय कुमार

इस संदर्भ में, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सितंबर 2022 में Amanatullah Khan से पूछताछ की थी। उसके बाद, सूचना के आधार पर चार स्थानों पर छापा मारा गया था। करीब 24 लाख रुपये कैश बरामद किया गया था। इसके अलावा, दो अवैध और बिना लाइसेंस की पिस्टल मिली थी। कारतूस और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे। इसके बाद अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ सबूतों और गैर-कानूनी सामग्री के आधार पर गिरफ्तारी की गई थी। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता जाँच एजेंसियों के दृष्टिकोण में हैं। एक साल पहले, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद, शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। हाल ही में, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

देश-दुनिया की बड़ी खबरों को सबसे पहले जानने के लिए Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights