Sunday, June 8, 2025

ड्रग्स केस में आर्यन खान को लेकर Elvish Yadav ने दिया था ये ज्ञान, अब उड़ रहा मजाक…

Elvish Yadav on Rave Party: सांपों और उनके जहर की तस्करी और गैरकानूनी रेव पार्टी करवाने की खबर के सामने आने के बाद से एल्विश यादव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इनमें उन्हें सांपों के साथ खेलते हुए, उन्हें चूमते हुए और गले में लटकाते हुए देखा जा सकता है। दूसरी ओर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के ड्रग्स के बारे में बात करते हुए वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें वो बॉलीवुड स्टार्स और स्टार किड्स के ड्रग्स केस में फंसने पर बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सांप बन गए Elvish Yadav के गले का फंदा, जानिए Rave Party से पुलिस को क्या-क्या मिला और कौन-कौन हुए अरेस्ट?

आर्यन को लेकर Elvish Yadav ने कहा था ये

इनमें से एक वीडियो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले के बारे में है। आर्यन खान ने गोवा से मुंबई क्रूज मामले में पकड़ लिए जाने पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि ‘आर्यन खान की गिरफ्तारी से हमने यह सिखा है कि चाहे आपकी गलती कितनी भी हो, बॉलीवुड आपको डिफेंड कर लेगा। जो भी लोग आर्यन खान के पक्ष में हैं, वे ड्रग्स को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि भाई 23 साल का बच्चा ही तो है, ड्रग्स ले ली तो क्या हो गया। उसको छोड़ दो।

ये भी पढ़ें- हो गया Elvish Yadav का सिस्टम हैंग! CM योगी से लगाई गुहार- ‘मैं जिम्मेदारी लेने को हूं तैयार…

आगे एल्विश यादव ने कहा था कि ये वही लोग हैं जो रिया चक्रवर्ती का समर्थन कर रहे थे और जिन्होंने संजू बाबा (संजय दत्त) के साथ खड़े रहे थे। संजय के समय में लोगों को बहुत ही भ्रमित किया गया था। संजय दत्त के मामले को छिपाने के लिए बॉलीवुड ने इतनी कोशिशें की थी कि उन्होंने ‘संजू’ नामक फिल्म का निर्माण किया था। इसमें उन्हें एक लेजेंड के रूप में प्रस्तुत किया गया था। वो असल में मजबूर और नेक आदमी है। क्या हुआ अगर उन्होंने हथियार रखे? आदमी है अच्छा।

ये भी पढ़ें- भाजपा सांसद बोली, Elvish Yadav रेव पार्टी का सरगना, उसकी गिरफ़्तारी जरूरी…

रिया का भी उड़ाया था मजाक

रिया चक्रवर्ती पर भी एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अलग से एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि रिया चक्रवर्ती अच्छी लड़की हैं। वो सफेद सूट भी पहनती हैं। रोती भी हैं। जिसका मतलब है कि वो बेगुनाह है। उन्होंने कुछ नहीं किया। इसके बाद एल्विश ने रिया की अच्छाई करने के लिए फिरौती मांगने का नाटक भी किया था।

ये भी पढ़ें- ‘इस आदमी को CM खट्टर प्रमोट करते हैं’, Elvish Yadav पर भड़कीं स्वाति मालिवाल

ये भी पढ़ें- जल्द गिरफ्तार होंगे Elvish Yadav! रेव पार्टी में सांप का ज़हर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप

अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) खुद सांपों की तस्करी और गैरकानूनी रेव पार्टियां आयोजित करवाने के मामले में फंस गए हैं। इसके परिणामस्वरूप उनके बारे में बड़ी चर्चा हो रही है। एल्विश यादव की आमदनी और उनके ज्ञान पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मध्य एल्विश यादव का दावा है कि वे निर्दोष हैं और उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को जालसाज़ बताया है। एक इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से एल्विश ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह करते हुए कहा कि अगर वो गलत साबित हुए तो सारे इल्जामों की जिम्मेदारी अपने सिर ले लेंगे।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...