Sunday, March 22, 2026

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन भी घटा सोना, 10 बड़े शहरों में जानें आज का रेट

Gold Price Today In India: फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों के ऐलान से ठीक पहले सोने और चांदी के बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भी सोने के भाव लगातार दूसरे दिन कमजोर हुए हैं। वहीं चांदी में तेजी बनी हुई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹980 गिरा है। दो दिनों में 24K गोल्ड ₹990 नीचे आया है, और 22K गोल्ड ₹910 टूटा है। इसी बीच चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है और कुल दो दिनों में इसके दाम ₹1100 प्रति किलोग्राम बढ़े हैं।


फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सोना क्यों टूटा?

अमेरिकी फेड की बैठक 9–10 दिसंबर को हो रही है। ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बरकरार हैं। अगर रेट कट होता है तो सोने में तेजी देखने को मिल सकती है क्योंकि: ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक होते हैं, निवेशक पैसा सोने जैसे सेफ हेवन में लगाते हैं, डॉलर कमजोर होता है और सोना चमक उठता है।


10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (10 ग्राम)

शहर24 कैरट22 कैरट18 कैरट
दिल्ली₹1,29,580₹1,18,790₹97,220
मुंबई₹1,29,430₹1,18,640₹97,070
कोलकाता₹1,29,430₹1,18,640₹97,070
चेन्नई₹1,30,090₹1,19,990₹99,990
बेंगलुरु₹1,29,430₹1,18,640₹97,070
हैदराबाद₹1,29,430₹1,18,640₹97,070
लखनऊ₹1,29,580₹1,18,790₹97,220
पटना₹1,29,480₹1,18,690₹97,120
जयपुर₹1,29,580₹1,18,790₹97,220
अहमदाबाद₹1,29,480₹1,18,690₹97,120

चांदी के दाम: लगातार दूसरी बार बढ़त

दिल्ली में चांदी के दाम आज फिर ₹100 प्रति किग्रा बढ़कर ₹1,90,100 हो गए।
दो दिनों में चांदी ₹1100 महंगी हो चुकी है।

  • मुंबई और कोलकाता: ₹1,90,100 प्रति किग्रा
  • चेन्नई: ₹1,99,100 प्रति किग्रा (सबसे महंगी)

हाल के दिनों में चांदी के रेट में भारी उतार-चढ़ाव रहा है—एक दिन ₹3000 उछली, तो अगले दिन ₹4000 टूटी।


इस हफ्ते बुलियन मार्केट क्यों रहेगा खास?

विशेषज्ञों के अनुसार, इस हफ्ते सोने और चांदी के दाम इन 3 बड़े फैक्टर्स पर निर्भर करेंगे:

1. फेडरल रिजर्व की पॉलिसी

रेट कट की उम्मीदें बढ़ीं तो सोना उड़ सकता है।

2. चीन और अमेरिका के आर्थिक आंकड़े

कमजोर डेटा आया तो गोल्ड सपोर्ट पाएगा।

3. डॉलर बनाम रुपये की चाल

रुपया 90 के स्तर के पास—भारत में सोना महंगा करने वाला फैक्टर।


एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

Angel One के पृथमेश माल्या

  • रुपये की कमजोरी ने घरेलू गोल्ड में ज्यादा तेजी दी
  • रेट कट + सेंट्रल बैंकों की खरीद से सोना और ऊपर जा सकता है

JM Financial के प्रणव मेर

  • आंखें FOMC मीटिंग, जॉब्स डेटा और चीन के महंगाई आंकड़ों पर
  • चांदी शॉर्ट टर्म में ₹2,00,000 – ₹2,25,000 प्रति किग्रा तक जा सकती है

यह भी पढ़ें- Stock to Focus: 10 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights