Sunday, September 20, 2026

अब फ्री में कर सकते हो दिल्ली मेट्रो का सफर, जानिए कैसे?

दिल्ली मेट्रो: जब भी हमें कुछ किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है तो हम ज्यादातर राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो का ही सहारा लेते हैं ताकि वह हमें हमारे तय गंतव्य स्थान तक समय से पहुंचा सके। दिल्ली मेट्रो लगातार काफी सुविधाजनक होती जा रही है।

दिल्ली मेट्रो`

अब आप ऑनलाइन अपने मोबाईल फोन से ही ही दिल्ली मेट्रो की टिकट प्राप्त कर सकते हैं इतना ही नहीं सुरक्षा के लिहाज से भी दिल्ली मेट्रो में इतने कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं कि कोई भी मेट्रो के भीतर किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं कर सकेगा। लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली मेट्रो के अंदर हम फ्री में भी यात्रा कर सकते हैं?

शायद ये सुनकर आपको अजीब लगा होगा , कि आखिरकार किस तरह हो कैसे सकता है? जहां दिल्ली में महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री है तो वहीं अब क्या दिल्ली मेट्रो भी फ्री यात्रा हो सकेगी? अगर आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल उठ रहे हैं तो आज हम आपको उन सभी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं।

ये लोग कर सकेंगे दिल्ली मेट्रो में फ्री सफर

बढ़ती महंगाई के कारण जहां वाहनों के किराये में वृद्धि हो रही है और यह मुख्य रूप से कमाई का एक बड़ा साधन बन चुका है। बढ़ते किराए की वजह से हमारे खर्च भी काफी बढ़ गए हैं भले ही दिल्ली में जहां बसों में सिर्फ महिलाओं के लिए किराया माफ किया जा चुका है। तो वही अब दिल्ली मेट्रो को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

हाल ही में एक गाइडलाइन में बताया गया है कि ऐसे लोगों को फ्री मेट्रो सर्विस दी जाएगी जो दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिक श्रेणी में आते हैं। दिल्ली सरकार मजदूरों के लिए बीमा से लेकर फ्री बस यात्रा तक की अहम घोषणाएं कर चुकी है और अब मेट्रो में भी फ्री यात्रा को लेकर तैयारी कर रही है।

दिल्ली श्रम मंत्री ने लिखा DMRC को पत्र

दरअसल दिल्ली सेकर में श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने श्रमिकों को फ्री मेट्रो यात्रा की सुविधा देने के लिए एक बैठक की। जिसके बाद यह जानकारी प्राप्त हुई कि उन्होंने इस संबंध में DMRC को एक पत्र लिखा है जहां दिल्ली में फ्री बस सेवा की तर्ज पर दिल्ली की मेट्रो में श्रमिकों को भी मुफ्त में सफर करने के लिए एक महीना का पास उपलब्ध कराया जाए। जिस प्रकार DTC उन्हें प्रदान करता है। हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें-Vande Bharat: रविवार को एक साथ लांच होंगी 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, गरीबों को भी मिल सकता है सस्ते किराए का तोहफा

हमारे ट्विटर हैंडल और Google NEWS पर जुड़ें।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights