Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी के लिए इस बार भैया दूज का पर्व कुछ खास रहा। मेरठ जिला कारागार में बंद मुस्कान ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा को अपना भाई मानते हुए परंपरागत तरीके से तिलक किया।
मुस्कान ने जेल परिसर में किया डॉ. शर्मा का टीका (Meerut Murder Case)
भैया दूज के मौके पर मुस्कान ने जेल परिसर में डॉ. शर्मा का टीका किया और उन्हें भाई मानकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जेल का स्टाफ भी मौजूद रहा। डॉ. शर्मा ने मुस्कान को मिठाई भेंट की और उसकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जेल में सभी बंदियों के साथ समान व्यवहार किया जाता है और उनका प्रयास होता है कि हर बंदी को एक बेहतर इंसान बनाया जाए, चाहे वह किस भी अपराध में जेल आया हो। (Meerut Murder Case)
जेल सूत्रों के अनुसार, जेल में आने के बाद मुस्कान के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। पहले ड्रग्स के कारण अवसाद और तनाव में रहने वाली मुस्कान अब आध्यात्मिक पुस्तकों और ध्यान में समय बिताती हैं। उनका अधिकांश समय अब अध्यात्म में ही बीतता है। मुस्कान प्रेग्नेंट भी हैं और उनका उद्देश्य है कि उनकी संतान भी कृष्ण जैसी हो। गौरतलब है कि मुस्कान रस्तोगी मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड मामले में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। अपनी पति की हत्या के आरोप में जेल आई मुस्कान पहले ड्रग्स का सेवन करती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में बदलने का संकल्प लिया है। (Meerut Murder Case)
लाश को टुकड़ों में काटकर ड्रम में दिया था भर (Meerut Murder Case)
मेरठ में 3 मार्च 2025 को सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने सौरभ की लाश के टुकड़े कर एक नीले रंग के ड्रम में डाल दिए और ऊपर से सीमेंट डालकर सील कर दिया। (Meerut Murder Case)





