Wednesday, May 6, 2026

मुजफ्फरनगर छात्र उज्ज्वल आत्महत्या मामला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कर डाली न्यायिक जांच और आर्थिक सहायता की मांग

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में बीए के छात्र उज्ज्वल राणा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित आयोग से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

अजय राय ने कहा कि सिर्फ 5250 रुपये की फीस बकाया होने के कारण एक छात्र को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा, जो केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई उजागर करता है। उन्होंने इसे केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि राज्य की जर्जर होती शिक्षा व्यवस्था का भयावह उदाहरण बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पुलिसकर्मियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने सरकार से मांग की कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय विद्यार्थी सहायता कोष बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अजय राय ने उज्ज्वल राणा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की है।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights