Saturday, September 19, 2026

राजू बनें ‘ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ’ के मुज़फ्फरनगर जिलाध्यक्ष

मुज़फ्फरनगर: ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश की राज्य कमेटी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को जनपद मुज़फ्फरनगर से राजू बंजारा को अपना अगला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद पर जनपद के शांतिनगर निवासी सुजीत बंजारा के इस्तीफे के बाद राजू बंजारा को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

ये भी पढ़ें- मुज़फ्फरनगर की मशहूर सिंगर ‘Farmani Naaz’ के घर मंडराया संकट, हत्या के मामलें में पिता-भाई गिरफ्तार

ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के सामने विचाराधीन थी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति

बता दें, जिला अध्यक्ष मुज़फ्फरनगर की नियुक्ति का प्रश्न लंबे समय से राज्य की कमेटी के सामने विचाराधीन था। इस विषय पर 09 अक्टूबर यानि बीते सोमवार के दिन ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतीश नायक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश की राज्य कमेटी ने संघ के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति के संदर्भ में एक बैठक आहूत की। जिसमें कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों नें लंबी चर्चा के उपरांत मुज़फ्फरनगर से राजू बंजारा को उनकी समाज के प्रति सच्ची निष्ठा और लगन को देखते हुए अगला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इसकी जानकारी राजू बंजारा के मित्र सचिन बंजारा ने नियुक्ति पत्र को अपनी फेसबुक वाल पर साझा कर दी है।

ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ उत्तर प्रदेश द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र

ये भी पढ़ें- मुज़फ्फरनगर में महिला चिकित्सक का अद्भुत कारनामा, ब्यूटी पार्लर में कर दिया गर्भवती का ऑपरेशन.. हालत गंभीर

ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे

इस अवसर पर राजू बंजारा ने BeKhabar.IN को जानकारी देते हुए बताया कि ‘मुझे ये ज़िम्मेदारी मिली है। साथ ही उन्होंने बंजारा समाज को आश्वासन दिया कि वे ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई इस ज़िम्मेदारी को समाज की उन्नति और प्रगति के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेगे। साथ ही उन्होंने इस दायित्व के इए प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष का पद मिलने के बाद उन्हें लगातार फ़ोन के माध्यम से बधाई मिल रही है। जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया है।

न्यामु स्थित मंदिर में संकटमोचन हनुमान जी और मंदिर पुजारी का आशीर्वाद लेते हुए राजू बंजारा (पीला कुर्ता) और अन्य

ये भी पढ़ें- Asian Games: एशियाई गेम्स में मुज़फ्फरनगर के ‘अर्जुन’ ने जीता गोल्ड, गाँव में ख़ुशी का माहौल

न्यामु चरथावल के मूल निवासी हैं राजू बंजारा

जानकारी के लिए आपको बता दें, वर्तमान में राजू बंजारा जनपद मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत चरथावल क्षेत्र के ग्राम न्यामु निवासी हैं। इनका कपड़ा का व्यापार है। राजू अक्सर समाजसेवा के लिए जाने जाते है। समाज के प्रति इनकी कर्तव्यनिष्ठा और जोश को देखते हुए ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ की ओर से इन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। राजू बंजारा के जिलाध्यक्ष बनने से समाज, उनके परिवार, परिचितों और मित्रगणों में ख़ुशी का माहौल है।

देश-दुनिया की बड़ी खबरों को सबसे पहले जानने के लिए Bekhabar.IN के व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights