Sunday, June 8, 2025

UP Police Bharti 2024: UP पुलिस की नई भर्ती में लागू होगा नॉर्मलाइजेशन सिस्टम, नया फॉर्मूला जारी…

UP Police Bharti 2024: UP पुलिस में 62000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अब सभी भर्ती परीक्षाओं में यूपीपीबीपीबी (UPPBPB) ने नॉर्मलाइजेशन सिस्टम लागू करने का बड़ा फैसला किया है।

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस की नई भर्ती परीक्षाओं में लागू होगा नॉर्मलाइजेशन सिस्टम, फॉर्मूला जारी

UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, (UPPBPB), लखनऊ ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था लागू करने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में यूपी पुलिस भर्ती की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर सोमवार, 18 दिसंबर को महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस के लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षाओं खासकर दो या दो से अधिक पालियों में होने वाली परीक्षाओं में बोर्ड आवश्यकतानुसार अभ्यर्थियों के अंकों का प्रसामान्यीकरण (Normalization)का विनिश्चय कर सकता है।

यह भी पढ़ें-Research on PM Narendra Modi: कौन है वो मुस्लिम लड़की, जिसने पीएम मोदी पर की पीएचडी, बताया भरोसेमंद राजनेता

यूपी पुलिस में 62000 पदों के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन:

UP पुलिस में 62000 पदों को भरने के लिए आगामी समय में कभी भी नोटफिकेशन जारी किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB) ने असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर व कर्मशाला कर्मचारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा कि तिथि घोषित कर दी है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने नोटिस में जानकारी दी है कि इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) जनवरी 2024 माह के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। इसी के साथ ही बोर्ड ने विभिन्न पदों की रिक्तियों का ब्योरा भी जारी किया था।

UP Police Bharti 2024 का पदवार रिक्तियों का ब्योरा:

– कांस्टेबल – 52,699
– उप निरीक्षक यूपी एसआई – 2469
–  रेडियो ऑपरेटर 2430
– लिपिक संवर्ग 545
– कंप्यूटर ऑपरेटर 872
– कंप्यूटर प्रोग्रामर 55
– जेल वार्डर 2833
– कुशाल खिलाड़ी 521

कुल – 62424 पद

यह लिंक उन व्यक्तियों के लिए है, जो हमारे चैनल में पहले से नहीं जुड़े हुए हैं। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://whatsapp.com/channel/0029VaAeAJ4KbYMRp2sdo80J

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...