Sunday, September 20, 2026

भगवान ने छप्पर फाड़ के दिया… सब्जी बेचने वाले की लगी 11 करोड़ की लॉटरी, दोस्त से पैसे उधार लेकर खरीदा था टिकट

राजस्थान के कोटपुतली के सब्जी विक्रेता अमित सेहरा की किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि अब पूरे इलाके में उनकी चर्चा है। पंजाब राज्य लॉटरी के दिवाली बंपर ड्रॉ 2025 में अमित ने 11 करोड़ की लॉटरी का पहला पुरस्कार जीता है।

अमित सेहरा कुछ दिन पहले बठिंडा घूमने आए थे, जहां उन्होंने एक दुकान से लॉटरी टिकट खरीदा। पैसे की कमी के कारण उन्होंने यह टिकट अपने दोस्त मुकेश से उधार लेकर लिया था। लॉटरी रिजल्ट आने के बाद जब उन्हें जीत की खबर मिली तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने बताया कि उनके पास चंडीगढ़ जाकर पुरस्कार की औपचारिकताएं पूरी करने तक के पैसे भी नहीं थे।

“भगवान ने छप्पर फाड़ के दिया”

अमित जयपुर जिले के कोटपुतली में ठेले पर सब्जी बेचकर अपना परिवार चलाते हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा, “यह भगवान का आशीर्वाद है। मैं इस धनराशि का उपयोग अपने दो छोटे बच्चों की पढ़ाई और घर बनाने में करूंगा।” अमित ने बताया कि वह अपने दोस्त मुकेश को भी धन्यवादस्वरूप 1 करोड़ रुपये देने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि उसी की मदद से वे टिकट खरीद पाए थे।

पत्नी के नाम भी खरीदा था टिकट

अमित ने बताया कि उन्होंने दो टिकट खरीदे थे — एक अपने नाम से और दूसरा पत्नी के नाम से। किस्मत ने उन पर कुछ यूं मेहरबानी की कि उनका टिकट 11 करोड़ रुपये का विजेता निकला, जबकि पत्नी का टिकट भी 1,000 रुपये का इनाम जीत गया। 31 अक्टूबर को घोषित हुए पंजाब राज्य लॉटरी के नतीजों ने इस साधारण सब्जी विक्रेता की जिंदगी बदलकर रख दी है। अब अमित सेहरा का कहना है कि वे इस धनराशि से अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेंगे और समाज की सेवा में भी योगदान देना चाहते हैं।

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights