पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदलाव हो गया है। अब दिन में धूप और रात में ठंड देखने को मिल रही है। इसके साथ ही वेस्ट यूपी के जिलों में सुबह के समय कोहरा का असर भी दिख रहा है। लेकिन अब मौसम काफी हद तक बदल गया है। रात के समय में अब AC और कूलर तो दूर पंखे भी चलना बन्द हो गए हैं। इस समय शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा पड़ रहा है।

6 नवंबर को वेस्ट यूपी में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर हल्का फुल्का कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही 7 और 8 नवंबर को भी मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
साथ ही तापमान लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी न्यूनतम तापमान में बहुत कमी तो कभी अधिकतम तापमान में गिरावट हो जाती है। बरेली में 13.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया तो मेरठ और हापुड़ में 15.6℃, मुजफ्फरनगर में 16.2℃, बीजनोर और अमरोहा में 16.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।





