Bank Holidays: अगले 7 दिनों में बैंक संबंधित काम कराने के लिए शाखा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सूचना आपके काम की हो सकती है। आखिरकार, कल अर्थात 10 नवंबर से 15 नवंबर तक कुछ राज्यों में विभिन्न कारणों से कुल 6 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इस परिस्थिति में यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप शाखा पहुंचने से पहले बैंकों की छुट्टियों की सूची की जाँच कर लें। आज हम आपको बताएंगे कि किस राज्य में किस तारीख को बैंक संबंधित कार्य नहीं होंगे।
कब-कब बंद रहेंगे Bank Holidays?
10 नवंबर: इस दिन शुक्रवार पड़ रहा है। रिजर्व बैंक की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक वांगला महोत्सव की वजह से मेघालय में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्यों में कामकाज पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि 10 नवंबर को धनतेरस भी है। हालांकि, इस मौके पर बैंकों में अवकाश नहीं रहता है।
11 नवंबर: इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है। रिजर्व बैंक के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में माना जाता है। इसलिए ऐसे में 11 नवंबर को बैंक बंद रहेगा।
12 नवम्बर: इस दिन रविवार है, जो सप्ताह की छुट्टी का दिन होता है। इसलिए बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इसी दिन दीपावली भी मनाई जाएगी। यानी कि रविवार होने के कारण बैंकों में दीपावली की अतिरिक्त छुट्टी नहीं होगी। Bank Holidays
13 नवम्बर: इस तारीख को सोमवार का दिन है। गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं।
14 नवंबर: इस तारीख को मंगलवार है। इस दिन देश के कई राज्यों में दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। जिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे उनमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम शामिल हैं। बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट चेक करने के लिए रिजर्व बैंक की आधिकारिक लिंक पर विजिट कर सकते हैं। ये लिंक- https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2023: दौड़ी चली आएंगी लक्ष्मी! दिवाली के दिन सुबह उठते ही करें ये चार काम
Bank Holidays होने पर क्या करें?
बैंक शाखाएँ बंद रहने की स्थिति में ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हॉलीडे पर आप बैंक ब्रांच नहीं जा पाएंगे लेकिन ज्यादातर काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं। आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा नकद लेन-देन के लिए एटीएम का भी उपयोग कर सकते हैं।
इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे…
Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं
Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं