Wednesday, May 6, 2026

दिवाली से पहले रेलवे शुरू करेगा 9 वंदे भारत ट्रेन? ये हो सकते हैं रूट…

रेलवे शुरू करेगा 9 वंदे भारत ट्रेन: वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता को देखते हुए इसकी संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले भारतीय रेलवे 9 वंदे भारत ट्रेन शुरू करेगा। दिवाली से पहले हो सकती है यात्रियों की बल्ले-बल्ले, एक नहीं नौ वंदे भारत ट्रेन शुरू करेगा भारतीय रेलवे? क्या हो सकते हैं रूट…

यह भी पढ़ें-हमास की नुखबा फोर्स कर रही मिसाइल और सुरंग का इस्तेमाल, जानें इजरायल के लिए कितनी खतरनाक नुखबा फोर्स?

Vande Bhart Express: देश भर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर भारतीय रेलवे काफी उत्साहित है। आने वाले दिनों में रेलवे द्वारा अलग-अलग राज्यों में और वंदे भारत ट्रेनों के संचालन करने का एक मास्टर प्लान है। बताया जा रहा है कि रेलवे दिवाली से पहले देश में नौ नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग रूटों पर शुरू करने की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सेंट्रल रेलवे डिवीजन में चलाई जा सकती हैं। हालांकि, सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए बाकी रूटों को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है।

इन रूटों पर शुरू हो सकती हैं वंदे भारत

देश के मध्य क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अब तक 3 मार्ग प्रस्तावित किए गए हैं जिनमें मुंबई से जालना, पुणे से सिकंदराबाद, और मुंबई से कोल्हापुर शामिल हैं। इसके लिए छह अन्य ट्रैकों को भी जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है, क्योंकि ट्रेनों के औपचारिक रूप से शुरू करने से पहले ही परीक्षण करना होगा।

वाराणसी-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस

जबकि इन नौ वंदे भारत एक्सप्रेस मार्गों की घोषणा और पुष्टि होनी बाकी है मगर भारतीय रेलवे वाराणसी से दूसरी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन शुरू करने के लिए तैयार है। यह 8 कोचों के रेक के साथ वाराणसी और टाटानगर के बीच संचालित होगी। नई वाराणसी-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस कुल 6 हॉल्ट स्टेशनों पर रुकेगी। इममें टाटानगर जंक्शन, पुरुलिया जंक्शन, बोकारो सिटी, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी जंक्शन भी शामिल हैं।

वाराणसी-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस के समय की बात करें तो यह ट्रेन टाटानगर जंक्शन से सुबह 6 बजे खुलेगी। यह दोपहर 1:50 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। 574 किलोमीटर लंबी यात्रा देश की सबसे तेज ट्रेन द्वारा लगभग 7 घंटे और 50 मिनट में तय की जाएगी। टाटानगर वापस जाने के लिए, ट्रेन वाराणसी जंक्शन से दोपहर 2:35 बजे रवाना होगी और रात 10:00 बजे अपने अंतिम पड़ाव पर होगी। इस रूट के यात्री नई वंदे भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इसी तरह आपके काम की खबरें आप तक हम पहुंचाते रहेंगे… 

Whatsapp पर जुडने के लिए यहाँ दबाएं

Facebook पर हमसे जुड़ें, यहाँ दबाएं 

Instagram के लिए यहाँ क्लिक करें 

YouTube के लिए यहाँ पर दबाएं 

Google News के यहाँ लिए टैप करें

चचा! इसे भी पढ़ लो...

इन वाली खबरों ने रुक्का तार रखा...

Verified by MonsterInsights